{"_id":"5c3f6135bdec223604734038","slug":"131547657525-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता फोरम का हुआ उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता फोरम का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता जागरूकता फोरम शुरू किया। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम की अध्यक्षता में यह हुआ। उन्होंने इस फोरम का नोडल कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपन पांडेय को बनाया।
निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर सभी कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी का भी सहयोग लें। बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोग द्वारा एक वर्षीय कैलेंडर जारी किया गया है, जिसके प्रथम चरण में इस फोरम का उद्घाटन किया जाना था। इसका प्रमुख उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय ने कहा कि यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे मतदाता जागरूकता अभियान को नई दिशा और गति मिलेगी। आश्वस्त किया कि बेसिक शिक्षा विभाग इसमें अग्रणी भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में जागरूकता से जुड़ी पेंटिंग, पोस्टर-बैनर की प्रदर्शनी भी लगी थी, जिसका अवलोकन सिटी मजिस्ट्रेट समेत सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया। इस मौके पर अभिजात सिंह, कौशल उपाध्याय, संजय कुमार, अश्विनी तिवारी, मु. मुर्तजा, रामानंद, रविशंकर श्रीवास्तव आदि रहे।