{"_id":"5c13f5a1bdec2253ef7bc9e7","slug":"131544811937-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिबरी से लगी आग में हजारों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिबरी से लगी आग में हजारों का सामान राख
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम हथौड़ी में गुरुवार मध्यरात्रि हरिशंकर राम की रिहाइशी झोपड़ी में ढिबरी से आग लग गई। झोपड़ी में सो रहे लोगों ने किसी तरह भागकर अपने को सुरक्षित किया और शोर मचाया। जब तक लोग आग बुझाने की जुगत करते सबकुछ जलकर राख हो गया। इस अगलगी में पीड़ित का नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जल गया है। हरिशंकर राम नया मकान बनवा रहे है। बगल में स्थित झोपड़ी में ही गृहस्थी का सारा सामान रखा गया था। हरिशंकर राम ने बताया कि मंगलवार को ही वह बैंक से 60 हजार रूपये निकाल कर घर लाये थे। जिससे सीमेंट बालू का पेमेंट देना था। उस पैसे के साथ ही दो सूटकेस व एयर बैग में रखे तीन जोड़ी गहने व साड़ी तथा छ: बोरा अनाज जल गया है। सूचना पर पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष राम आशीष गौतम ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल शशि मिश्रा को दी। मौके पर पहुंची लेखपाल शशि मिश्रा ने पीड़ित परिवार को जल्द ही शासन स्तर से समुचित मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
फेफना। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित फेफना-गड़वार मार्ग के किनारे दलित बस्ती में आग से आठ परिवारों की दस झोपड़ियों और घर के सामान जल गए। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन इसके पूर्व ही ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। कस्बा स्थित फेफना-गड़वार मार्ग के किनारे रामदेव राम के घर में आग लग गई जो देखते ही श्याम बिहारी, डब्लू राम, भुवाल राम , शिवनाथ राम के साथ टुनटुन, मुन्ना और लालवचन की रिहायसी झोपड़ी को भी अपनी जद में ले लिया। आग कैसे लगी, यह ज्ञात नहीं हो सका। आग से पीड़ितों का कपड़ा, चौकी, चारपाई, अनाज, नकदी आदि जलकर राख हो गया। साथ ही गंगाबिशुन राम की एक गाय तथा श्यामबिहारी राम की बकरी व उसके दो बच्चे जल मरे। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस आग में रामदेव की गाय जल गई। वहीं श्यामबिहारी की दो बकरियों भी जल गईं।