फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शतरंज के चैंपियन रिया को किया गया सम्मानित

शतरंज के चैंपियन रिया को किया गया सम्मानित

Fri, 15 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शतरंज के चैंपियन रिया को किया गया सम्मानित
बलिया। उप्र राज्य स्तरीय 15 वर्षीय बालिका वर्ग चैंपियनशिप 2018 का आयोजन शतरंज एसोसिएशन उप्र के तत्वावधान में झांसी में किया गया था। जिसमें बलिया की रिया मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप अवार्ड पाया। रिया का स्वागत वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में शतरंज खेल एसोसिएशन द्वारा किया गया। इस मौके पर रिया को सम्मानित करने के बाद जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने कहा कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी प्रकार की खेल गतिविधियों को शासन के निर्देशों के अनुसार प्रोत्साहित किया जा रहा है। विशेषकर नए खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष तोमर ने कहा कि आने वाले समय में जनपद में खेल को प्रोत्साहन मिलेगा। इस दौरान रिया को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपेंद्र सिंह, सुधीर कुमार सिंह, संतोष चौबे, बालेश्वर वर्मा, दुर्गेश तिवारी, चंद्रकांत पाठक, रुस्तम अली, नितेश कुमार सहित रिया के माता-पिता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed