फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विजिलेंस टीम ने की छापेमारी, 27 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विजिलेंस टीम ने की छापेमारी, 27 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 23 May 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने की छापेमारी, 27 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ से आई बिजली विभाग की विजिलेंस टीम सहित दो टीमों ने नगर सहित करीब तीन दर्जन स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो दिनों में टीम के सदस्यों ने 27 उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया। जबकि करीब ढाई लाख रुपये की धनराशि जमा कराई गई। टीमों के औचक छापेमारी से बिजली के अवैध उपभोग करने वाले लोगों में हड़कंप है।
विज्ञापन

विद्युत चोरी के बढ़ रहे मामलों पर नकेल कसने के लिए विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम जिले में आ धमकी। एसडीओ मीटर बीबी राय के नेतृत्व में अवर अभियंता आशुतोष पांडेय तथा सत्यप्रकाश सिंह, रतन चौहान की टीम ने कुंवर सिंह, आनंद नगर, टैगोर नगर, हनुमानगंज, रामपुर, उदयभान, भरतपुरा, परिखरा सहित दो दर्जन स्थानों पर विद्युत भार चेक किया। इस दौरान अवैध तरीके से चलाए जा रहे एसी आदि इलेक्ट्रानिक उपकरणों के आधार पर भार क्षमता कम होने की जांच की। नगर की कई आटा चक्कियों की जांच की गई। दूसरी टीम एसडीओ नगर मिथिलेश कुमार बिंद, अवर अभियंता रूपेश कुमार की टीम ने नगर के कासिम बाजार, हास्पीटल रोड, मालगोदाम रोड पर कई फर्मों में विद्युत कनेक्शनों की भार क्षमता की जांच की। इस दौरान विद्युत उपभोक्ताओं में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed