फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नगर में लगे सीसी टीवी कैमरा बने शोपीस

नगर में लगे सीसी टीवी कैमरा बने शोपीस

Fri, 09 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
नगर में लगे सीसी टीवी कैमरा बने शोपीस
नगर में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा नगर के विशुनीपुर चौराहे पर चार सीसी टीवी कैमरा लगाए गए है। इसके अलावा स्टेशन के बाहर मुख्यगेट पर चार व बगल के पुलिस पिकेट पर दो सीसी टीवी कैमरा लगाए है। जबकि नगर के अत्यंत व्यस्ततम इलाका शहीद चौक पार्क के पश्चिम तथा उत्तर दिशा में एक-एक सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है। वहीं गड़वार तिराहे पर तीन तथा टीडी चौराहे पर चार कैमरा लगाए गए हैं। लेकिन टीडी चौराहे पर एक भी सीसी टीवी कैमरा नहीं है। उधर, भरौली गोलम्बर स्थित पुलिस पिकेट पर दो तथा बैरिया थाने के चांदपुर दियर चौकी पर दो सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि बाहर से कोई अराजकतत्व जनपद में प्रवेश न कर सकेेेेें और न अंदर से बाहर जा सके । वर्तमान में सभी कैमरे खराब पड़े है। आलम यह है कि कोई कैमरा आसमान की ओर देख रहा है तो कोई कैमरा जमीन की ओर देख रहा है। इसके प्रति पुलिस महकमा तब जागता है, जब नगर में कोई बड़ी घटना घटित हो जाती है। इसके लगाने का उद्देश्य साफ है कि अपराधी अपराध करने से घबराएगा और उसके अंदर खौफ रहेगा। लेकिन पुलिस महकमा इस कवायद में फेल है। जिसके चलते अधिकांश कैमरे शोपीस बने हुए है और अपराधियों पर इसका तनिक भय नहीं है।
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। शहर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी लगा तो सभी ने इसकी सराहना की, लेकिन देखरेख के अभाव में चौराहों पर लगाया गए अधिकांश सीसीटीवी कैमरे शोपीस बनकर रह गए हैं। उनकी मरम्मत कराने में पुलिस महकमा उदासीन बना हुआ है। ऐसे में शहर में भी कोई बड़ी वारदात हो जाए तो अपराधियों को शिनाख्त करना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाएगा। सीसीटीवी बनवाने के संबंध में पुलिस अफसरों का कहना है कि संबंधित एजेंसी को कैमरा दुरुस्त करने के लिए कहा गया है, जल्द ही दुरुस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन


इनसेट=
केबिनमैन की हत्या के बाद पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
बलिया। शहर के अति व्यस्ततम चित्तू पांडेय स्थित रेलवे क्रासिंग पर हाल ही में रात करीब साढे नौ बजे हुए केबिन मैन की हत्या के बाद बदमाशों तक पहुंचने में सीसीटीवी कैमरे की भूमिका अहम मानी जा रही है। लेकिन स्थिति यह है कि शहर के अधिकांश कैमरे खराब पड़े हुए हैं। हत्या की जांच में जुटी जीआरपी भी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सहारा लेने की कोशिश कर रही है, लेकिन कई कैमरों के खराब होने की वजह से पुलिस को कोई खास सहायता नहीं मिल रही है। हालांकि जांच में जुटी पुलिस अहम सुुराग मिलने का दावा कर रही है। सूत्रों की माने तो जीआरपी ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया है, जिनके आधार पर पुलिस को कुछ सुुराग हाथ लगे हैं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा और हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
कुछ व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों में लगाया कैमरा
बलिया। सुरक्षा के मद्देजनर नगर, तहसील व नगर पंचायत के अधिकांश व्यापारियों ने अपने-अपने दुकानों व उसके बाहर सीसी टीवी कैमरा लगा लिया है। लेकिन अब भी अधिकांश दुकानदारों ने अपने दुकानों में सीसी टीवी कैमरा नहीं लगवाया है। जबकि पुलिस महकमा बार-बार व्यापारियों से सीसी टीवी कैमरा लगाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed