फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   घाघरा में समा रही जमीन

घाघरा में समा रही जमीन

Mon, 17 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
घाघरा में समा रही जमीन
जयप्रकाश नगर। इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगावा) में फिर घाघरा ने करीब एक सप्ताह से अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है। जिसमें अठगावा के किसानों की कृषि योग्य भूमि अपने आगोश में प्रतिदिन लेती जा रही है। पूर्व की तरह शासन-प्रशासन व राजनीतिक लोग प्रतिदिन सर्वे व निरीक्षण करने में मशगूल है। लेकिन स्थाई निदान के बारे में कोई कुछ नहीं करता।
विज्ञापन

मालूम हो कि इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगावा) में वर्ष 2010-11 में कटान की विनाश लीला शुरू हुई थी, लेकिन वी थमने का नाम नहीं ले रही है। शासन-प्रशासन भी इसके प्रति संजिदा नहीं दिख रहा है। गत एक पखवाड़े में करीब 50 मीटर कृषि योग्य भूमि घाघरा ने अपने जद में ले लिया। आलम यह है कि कटान प्रतिदिन बकुलहा संसार टोला बंधे की तरफ बढ़ रहा। इब्राहिमाबाद नौबरार ग्राम पंचायत भगौलिक तौर पर उत्तर प्रदेश की सीमा में है। वही सिताब दियरा व प्रभुनाथ नगर ग्राम पंचायत बिहार क्षेत्र के सीमा में बसा हुआ है। घाघरा के कटान से यूपी व बिहार की सीमा से लगे तीनों पंचायत समान रूप से प्रभावित हुए हैं। इस मामले में बिहार सरकार कई प्रोजेक्ट के माध्यम से कटान को रोकने के प्रति संजिदा है। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार आज भी उदासीन बनी हुई है। प्रदेश सरकार केवल सर्वे करने के शिवाय कुछ नहीं कर सकी। वर्ष 2012-13 में बिहार सरकार ने करीब 18 करोड़ की लागत से जीओ बैग व रिवेटमेंट विधि से कटान रोधी कार्य शुरू किया था। जिससे कटान पर लगाम कसते हुए अपने पंचायत के लोगों को बचा लिया। वही प्रदेश के सीमा में अठगावा के किसानों की करीब एक हजार एकड़ भूमि को घाघरा ने अपने आगोश में लेने के बाद अठगावा के तीन पुरवों (नौका टोला, छक्कू टोला, बड़का सुफल टोला )के करीब 350 परिवारों को विस्थापित कर दिया। इसके बाद कटान पीड़ितों ने वर्ष 2014 में धरना-प्रदर्शन, एनएच जाम व आमरण अनशन किया था। जिसके बाद तत्कालीन प्रदेश सरकार ने 17 करोड़ एक लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। लेकिन बाढ़ विभाग धन और समय रहते आज तक कटानरोधी कार्य नहीं करवा सका। बल्कि उस धन को बंदरबांट करने में लगे रहे। जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगतते हैं। ग्रामीणों ने एक बार फिर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कट रही भूमि सहित बंधे को बचाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed