{"_id":"612e5b088ebc3eb7813ea581","slug":"130-hectare-land-acquire-for-link-express-way-ballia-news-vns608997583","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए ली जाएगी 130 हेक्टेयर भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए ली जाएगी 130 हेक्टेयर भूमि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। लखनऊ के चांद सराय से गाजीपुर के हैदरिया तक बन रहे सिक्स लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बलिया जनपद को जोड़ने के लिए प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों से लगभग 130 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी। यूपीडा के अधिकारियों ने राजस्व विभाग की स्थानीय टीम के साथ घंटों तक इस पर मंथन किया। अभिलेखों की गाटावार जांच की गई। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि की खरीद शुरू की जा सकती है। एक्सप्रेस-वे के लिए प्रदेश सरकार की ओर से अनुपूरक बजट में 50 करोड़ की धनराशि का प्रस्ताव किया था।
जनपद में एनएच-31 के स्थान पर गाजीपुर से मांझी तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जाना है। जल्द ही इसके लिए भी भूमि खरीद की कार्यवाही शुरू होने वाली है। वहीं, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने का प्रस्ताव है। लगभग 23 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे में जनपद के 16 गांव की भूमि आ रही है। इन गांव में पुरा एकौनी, एकौनी, पाह तीखा, कोटवारी, सुल्तानपुर, रसड़ा, बसारतपुर, टिकरी, सरेह ईजरा, लकड़ा, अवगलिया, हलदरपुर, बांकापुर, शाहापुर, बढ़वालिया, कुरचंदा मुतलक़ा सिंहपुर शामिल है। लिंक एक्सप्रेस वे के सर्वे और डीपीआर तैयार कराने की जिम्मेदारी एलएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट को सौंपी गई है। शासन से 16 गांव के लैंड प्लान और नक्शा सत्यापन के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को यूपीडा के तहसीलदार जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में टीम जनपद पहुंची। तहसीलदार सहर सदानंद सरोज, विशेष भूमि अध्यप्ति विभाग के उपेंद्र सिंह आदि के साथ घंटों अभिलेखों की जांच की। उपेंद्र सिंह ने बताया कि 16 गांव में किसानों से लगभग 130 हेक्टेयर भूमि की खरीद की जानी है। इसके लिए अभिलेखों की जांच आदि की जा रही है। जल्द ही खरीद शुरू होने की संभावना है।
बता दें कि 18 अगस्त को पेश किए गए अनुपूरक बजट में प्रदेश सरकार ने लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 50 करोड़ की व्यवस्था करने की बात कही थी। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि भूमि की खरीद जल्द शुरू हो सकती है।