फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   13 teachers suspended from training

प्रशिक्षण से गैरहाजिर 13 शिक्षक निलंबित

Fri, 17 Nov 2017 10:33 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 17 Nov 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
13 teachers suspended from training
EVM Shimla
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 में लगी ड्यूटी के तहत प्रशिक्षण में अनुपस्थित 13 शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र विक्रम के आदेश पर बेसिक शिक्षा परिषद में हुई इस कार्रवाई से खलबली मच गयी है। यही नहीं, अब तक चुनाव ड्यूटी को हल्का में लेने वालों की बेचैनी पूरी तरह बढ़ गयी है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निकाय चुनाव में शिक्षकों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इसमें पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकरी पर नियुक्त मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण 13 नवंबर को हुआ। जिसमें अनुपस्थित शिक्षक-कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश जिला निर्वाचन  अधिकारी ने सम्बंधितों के विभागाध्यक्षों को दिया था। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के क्रम में बीएसए संतोष कुमार राय ने प्राथमिक विद्यालय औराईकलां (नगरा) के सहायक अध्यापक इश्तियाक अहमद, प्रावि नौरंगा (बैरिया) के सहायक अध्यापक संजय कुमार, प्रावि कोथ (हनुमानगंज) के सअ मिथिलेश कुमार वर्मा व प्रावि गोठवली के सअ पूनम सिंह, प्रावि चकरा (पंदह) के सअ राकेश कुमार राय व प्रावि जगदरा के सअ श्रीमती आशा सिंह, प्रावि बसरिखपुर (नवानगर) के सअ पियूष कुमार व प्रावि नरहनी के सअ राजेश कुमार, प्रावि शिवपुर कपूर दियर (मुरलीछपरा) के सअ मानवेन्द्र कुमार सिंह, प्रावि कोटवां (गड़वार) के सअ लल्लन गुप्त, प्रावि सूर्यपुरा (मनियर) के सअ अखिलेश कुमार के अलावा नगरा शिक्षा क्षेत्र के सअ राजबहादुर सिंह व सअ रणजीत सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed