जयप्रकाश नगर। दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू डेरा गांव में चूल्हे की चिंगारी से मंगलवार के शाम आग से 13 रिहायशी मड़हे जल गए। जिससे मड़हे में रखे लाखों रुपये नगद, गहने, सरकारी व गैर सरकारी कागजात जल गए। साथ ही दो बकरियां व एक बछिया झुलस कर मर गई। वहीं एक महिला व एक किशोरी सदमे में है। मौके पर पुलिस, लेखपाल व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू डेरा गांव निवासी कलावती देवी अपने घर खाना बना रही थी। इसी बीच चूल्हे से चिंगारी छिटक कर झोपड़ी को पकड़ लिया। कलावती देवी उस समय आंगन में गई थी। वापस आकर कुछ समझती तब तक आग बेकाबू हो चुका था। आग ने उनके रिहायशी मड़हे को अपने आगोश में लेेने के साथ ही 13 परिवार के लोगों की मड़हे को आगोश में ले लिया। मड़हे में रखा दैनिक उपभोग का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग में लाखों नगदी रुपये, गहना व सरकारी व गैर सरकारी कागजात जल गए। आग में कलावती देवी की एक बकरी भी झुलसकर दम तोड़ दी। आग से शांति देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, दुर्गावती देवी, कलावती देवी, महाबीर यादव, नंदलाल यादव, मनोज यादव, आशा देवी, फूलवंती देवी, तेज यादव, भगेलू यादव के रिहायसी मड़हे भी जल गए। नंदलाल की भी एक बकरी व एक बछिया झुलसकर मर चुकी है। वहीं फूलवंती देवी व भोला यादव की 15 वर्षीय एक किशोरी गहरे सदमे में है जो बेहोशी की हालत में है। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि दशरथ यादव ने दोनों किशोरी को सीएचसी सोनबरसा भेजवाया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ दोकटी थाने के एसआई महेश कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में सहयोग दिया। लेखपाल भी मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान ने गांव में जनरेटर जला कर सभी पीड़ितों को खाना उपलब्ध कराया।

ालगंज क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर में लगी आग के बाद जले सामान के साथ खड़ी पीड़ित महिला।- फोटो : BALLIA