{"_id":"696e870e2f6d8c84a90190fa","slug":"13-people-have-been-questioned-three-days-have-passed-but-the-police-have-not-been-able-to-solve-the-theft-ballia-news-c-190-1-ana1001-156177-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 13 से पूछताछ, तीन दिन भी बीत गए, चोरी का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 13 से पूछताछ, तीन दिन भी बीत गए, चोरी का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस
विज्ञापन
बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के छाता गांव स्थित भजनाश्रम दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना के 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। गांव वाले में प्रशासन के प्रति नाराजगी दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस मंदिर के आसपास दिन और रात में लगातार नजर बनाई हुई है। आसपास के गांवों के 13 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
छाता गांव निवासी राजा गुप्ता ने बताया कि मामले में पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दायर कर मामले की छानबीन में जुटी है। बताया कि गांव निवासी नरेंद्र नाथ पांडे पूर्व कुलपति वाराणसी का मंदिर में काफी लगाव है, उनके सहयोग हमेशा मिलता है। उनके आने के बाद ग्रामीणों की बैठक होगी। उसके बाद जैसा निर्णय होगा वैसा रणनीति तैयार की जाएगी। भाजपा के छाता मंडल अध्यक्ष दीन बंधु मौर्य ने मंदिरों को निशाना बनाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि अगर प्रशासन छाता मंदिर की चोरी का पर्दाफाश शीघ्र नही करती है तो हम सभी क्षेत्रवासी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बांसडीह रोड के थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि टीम गठित हो गई है।
सर्विलांस, एसओजी सहित अन्य टीम कार्य कर रही हैं। संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र मामले का खुलासा किया जाएगा।