फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   13 injured in collision between Bolero and Tempo

बोलेरो और टेंपो की टक्कर में 13 जख्मी

Fri, 06 Aug 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
13 injured in collision between Bolero and Tempo
रसड़ा क्षेत्र के तिराहीपुर मार्ग स्थित मुंडेरा गांव समीप सड़क के किनारे धान के खेत में पलटी आटो। - फोटो : BALLIA
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के तिराहीपुर मार्ग पर मुड़ेरा गांव स्थित हजरत मीराशाह बाबा के मजार के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने श्रद्धालुओं से भरी टेंपो को टक्कर मार दिया। जिसमें 13 लोग घायल हो गये। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा लाया गया। जिसमें छह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मऊ जनपद के हलधरपुर निवासी टेंपो चालक उपेंद्र अपने टेंपो से जनपद मऊ हलधर थाना के मऊ कुबेर निवासियों को बैठाकर अमवा के सत्ती मां मंदिर से दर्शन कर वापस घर जा रहे था। रिमझिम बरसात में तेज रफ्तार बोलेरो ने टेंपो में पीछे से धक्का मारते हुए भाग निकला। टक्कर इतना जोरदार था की टेंपो सड़क के नीचे धान के खेत में जा गिरा। जिसमें सवार उगिया देवी (55) पत्नी सुरेंद्र, प्रिया (15) पुत्री शिवनारायण, इंद्रावती (45) पत्नी ओमप्रकाश, गुड़िया (18) पुत्री ओमप्रकाश, इंद्रावती (45) पत्नी पाखंडी, दुर्गावती (50) पत्नी रामशंकर, अनिता (18) पुत्री रामशंकर, राजमती (30) पत्नी रामशब्द, शनिचरी (65) पत्नी विजयी, सागर (5) पुत्र उमेश, पनवां देवी (60) पत्नी चिरागन, ड्राइवर उपेंद्र (30) पुत्र रामनारायण घायल हो गए। जिनमें से इलाज के दौरान उगिया, उपेंद्र, प्रिया, इंद्रावती देवी, दुर्गावती की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, उसी स्थान पर सती माई के यहां से दर्शन करके लौट रहे चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के गुरवां टीकादेवरी गांव निवासी दिलीप राजभर (20) पुत्र विक्रमा स्कार्पियो के धक्के से घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed