फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   13 contact routes will be repaired

Ballia News: एक करोड़ 41 लाख से होगी 13 संपर्क मार्गों की मरम्मत व नवीनीकरण

Thu, 23 Mar 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
13 contact routes will be repaired
लिया। शासन का ग्रामीण इलाकों में स्थित संपर्क मार्गों की मरम्मत पर काफी जोर है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के कुल 13 संपर्क मार्गों को चिह्नित किया है। इन सभी मार्गों का एक करोड़ 41 लाख की लागत से सामान्य मरम्मत के साथ ही नवीकरण का कार्य कराया जाएगा। विभाग ने इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार जल्द टेंडर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों के संपर्क मार्गों की दशा भी काफी बेहाल है। इसको लेकर समय-समय पर ग्रामीणों की ओर से आवाज भी उठाई गई। अब लोक निर्माण विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों के 13 संपर्क मार्गों की सुध ली है और सामान्य मरम्मत के साथ ही इन मार्गों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने कवायद तेज कर दी है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि इसमें वह मार्ग शामिल हैं, जो काफी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कहा कि इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरु है जो इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। चयनित कार्यदायी संस्था को तीन माह में कार्य पूरा करने की समय सीमा निर्धारित है।
विज्ञापन

यह संपर्क मार्ग होंगे दुरुस्त
- नीरुपुर बिगही मार्ग से कृपालपुर संपर्क मार्ग 31 लाख
- एनएच 31 से चंद्रशेखर नगर संपर्क मार्ग 20 लाख
- दुबहड़ ब्लॉक के बजहां दुबौली संपर्क मार्ग से सोनपुर कला संपर्क मार्ग 4.50 लाख
- जसांव सोनवानी से उधो दवनी संपर्क मार्ग 3.50 लाख
- नीरुपुर बिगही से बसुधरपाह 6.50 लाख
- जसांव सोनवानी मार्ग से अरुण सिंह के घर तक 2.50 लाख
- एनएच 31 से माल्देपुर जूनियर हाई स्कूल संपर्क मार्ग 2 लाख
- अरईपुर बसुदेवा मार्ग से कोड़रा संपर्क मार्ग 4.50 लाख
- फेफना गड़वार से बलेजी मार्ग 6 लाख
- सुखपुरा पीडब्ल्यूडी मार्ग से ग्राम खरहाटार होते हुए तपनी नहर तक 29 लाख
- गड़वार ब्लाक के सोनबरसा से अरईपुर ग्राम को जोड़ते हुए जनऊपुर तक 23 लाख
- बहादुरपुर कारी मार्ग से अरईपुर मार्ग 9.50 लाख
- पचखोरा रतसर मार्ग से धनौती पुरा मार्ग 3 लाख
सड़कों का समय-समय पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण कराया जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों के 13 मार्गों का सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु है। - देवेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed