{"_id":"644d57e70df1bb6133095bd6","slug":"13-canceled-in-three-months-11-quota-shops-suspended-ballia-news-c-20-1-179120-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तीन माह में 13 निरस्त, 11 कोटा की दुकानें निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तीन माह में 13 निरस्त, 11 कोटा की दुकानें निलंबित
विज्ञापन
बलिया। जिले में अनाज वितरण में मिल रही शिकायतों को लेकर जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारियों ने जनवरी से लेकर अब तक जहां 532 कोटे की दुकानों का निरीक्षण किया। वहीं, अनियमितता मिलने पर 11 राजकीय सस्ते गल्ले की दुकानों को निलंबित किया है। इसके अलावा, विभागीय अधिकारियों ने 13 दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही दो दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। इस दौरान एक लाख चार हजार रुपये की प्रतिभूति भी जब्त की है।
न मिले राशन तो करें शिकायत
जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने बताया कि यदि किसी कार्डधारक को कोटेदार की ओर से राशन नहीं दिया जा रहा है अथवा कोई अन्य शिकायत हो तो इस संबंध में अपने तहसील के आपूर्ति कार्यालय अथवा जिला पूर्ति कार्यालय में शिकायत की जा सकती है।