फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   127.80 lakh to 538.88 km roads will be pothole free

127.80 लाख से 538.88 किमी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

Mon, 25 Oct 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
127.80 lakh to 538.88 km roads will be pothole free
पीडब्लूडी के दो खंडों ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कवायद तेज कर दी है। निर्माण खंड और प्रांतीय खंड की ओर से जिले की कुल 538.88 किमी लंबी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू किया गया है। इस कार्य पर कुल 127.80 लाख खर्च किए जाएंगे। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि रुक-रुक हो रही बारिश के कारण अभियान प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से राजमार्ग और ग्रामीण इलाके की सड़कों को 15 सितंबर से अभियान चलाकर गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया था। इसके बाद, सड़कों के निर्माण से जुड़े तीन विभागों ने गड्ढामुक्त सड़कों को चिह्नित किया। पीडब्लूडी के निर्माण खंड ने 176.48 किमी लंबाई की कुल 65 सड़कों को चिह्नित किया है। इसमें 121 किमी गड्ढामुक्त, 50.48 किमी नवीनीकरण और 25 किमी सड़क जो निर्माणाधीन हैं, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। इस कार्य पर कुल 84.20 लाख की धनराशि आवंटित हो चुकी है। इसके अलावा, पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड ने 74 सड़कों को चिह्नित किया है। इसमें 255 किमी लंबी पुरानी सड़कों को गड्ढामुक्त, 74 नवीनीकरण वाली सड़कें और 13.4 निर्माणाधीन सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इस कार्य के लिए कुल 43.60 लाख धनराशि आवंटित की गई है। इसके अलावा, आरईएस की ओर से भी 5.80 किमी लंबाई की तीन गड्ढायुक्त सड़कों को चिह्नित किया गया है। पीडब्लूडी के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों पर जगह-जगह गिट्टी आदि डालने का काम तो शुरू किया गया है लेकिन रुक-रुक कर हो जा रही बारिश के कारण पैचिंग कार्य प्रभावित हो जा रहा है और सड़कों के सूखने का इंतजार करना पड़ रहा है। बताया कि उपलब्ध धनराशि से सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू है और जल्द ही सड़कें चलने लायक हो जाएंगी।
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य दोनों खंडों में चल रहा है। बारिश के कारण बार-बार कार्य प्रभावित हो रहा है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएंगे। - सीपी गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, पीडब्लूडी, बलिया वृत्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed