फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   देश में कांग्रेस का परचम लहराएगा: शहला

देश में कांग्रेस का परचम लहराएगा: शहला

Thu, 17 Jan 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
देश में कांग्रेस का परचम लहराएगा: शहला

विज्ञापन
बलिया। कांग्रेस कमेटी सभागार में गुरुवार के दिन महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक महिला मजदूर कांग्रेस उप्र के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद स्तर तक के बूथ स्तर के कमेटियों को मजबूती प्रदान करने पर गंभीरता से चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि उप्र महिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी जोन की प्रदेश अध्यक्षा शहला अहरारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का ही परचम लहराएगा। कहा कि देश के लोगों का विश्वास कांग्रेेस पर हो रहा है। जिसका परिणाम रहा कि हाल ही में तीन राज्यों में कांग्रेेस का परचम लहराया अब यूपी की बारी है और हम सबसे भारी है। कहा कि केंद्र की जुमले वाली सरकार का अंतिम समय चल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जी जान से चुनाव की तैयारी में लग जाए कहा कि कांग्रेस के सिपाहियों के बलिदान के बदौलत ही आधुनिक भारत का निर्माण होगा कांग्रेस में अब नया दौर और नई उम्मीद की परिपाटी चल रही है। जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन में पद और लोकसभा में टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्षा सहला अहरारी के प्रथम बलिया आगमन पर कांग्रेस नेत्री पूनम पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने पांच सूत्रीय ज्ञापन भी प्रदेश अध्यक्षा को सौंपा। इस मौके पर निर्मला वर्मा, उषा सिंह, लीलावती पटेल, मीना यादव, दिग्विज सिंह, रंजू यादव, लक्ष्मी चौधरी, मीना दुबे, मंजू राय, प्रेमकुमारी, विजयानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed