फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आशा सांगनिया स्वास्थ्य महकमे की रीढ़ : सीएमओ

आशा सांगनिया स्वास्थ्य महकमे की रीढ़ : सीएमओ

Tue, 25 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
आशा सांगनिया स्वास्थ्य महकमे की रीढ़ : सीएमओ
बलिया। नगर के टाउन हाल बापू भवन के सभागार के में जिला आशा संघ के तत्वावधान में जिला आशा संगिनी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी राय और भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने संयुक्त रुप से दीप जला कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने आशा संगनियों को संबोधित करते हुए कहा कि आशा संगनियां महिला हैं। महिलाएं परिवार के विषम परिस्थितियों के बावजूद कुशलता पूर्वक संचालित करने की क्षमता रखती हैं। इनका अब तक का कार्य सराहनीय है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. राय ने कहा कि आशा स्वास्थ्य महकमे की रीढ़ हैं। इस अभियान में आशा संगनियों के कार्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने में इनका पूरा सहयोग मिलता है। केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरुप स्वास्थ्य सेवाएं गांवों तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए सेतु का काम करती हैं। इस मौके पर एनएचएम के जिला प्रबंधक बसंत राय ने कहा कि जच्चा-बच्चा के प्रारंभिक देखभाल से लेकर एक वर्ष के शिशुओं का प्रतिरक्षण टीकाकरण कराकर पोलियो और रोगमुक्त करने का काम आशा ही करती हैं। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्ष कर रही जिलाध्यक्ष पूनम पांडेय ने कहा कि जिले के कोने-कोने से आयी आशा सांगनियों के हक और उनके मान-सम्मान के लिए हमेशा संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर प्रेम कुमारी, राजु उपाध्याय, सुनीता सिंह, संगीता पांडेय, सरिता श्रीवास्तव, दुर्गावती, चिंता रमन, मनोज लता, शिवकुमारी, प्रतिभा श्रीवास्तव, सीमा, अनिता राय, सीमा खातून आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री अनिता राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed