{"_id":"5ab7df5a4f1c1b2d3e8b4660","slug":"121521999706-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में बंदर के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैें। बंदर अब तक दर्जनों लोगों को घायल कर चुका हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से बंदर से निजात दिलाने की मांग की।
बंदर दिन के साथ-साथ रात में भी उत्पात मचा रहा है। गांव के छट्ठू कन्नौजिया, आशीष गुप्ता, रवि गुप्ता, पवन गुप्ता समेत अनेक लोगो को काटने के साथ साथ कई पर हमला कर चुका है। वहीं छत एवं आंगन में रखे सामानों को क्षतिग्रस्त करने के साथ साथ शौचालय की पाइप एवं टीवी डिश एंटीना को भी तोड रहा। डर से बच्चे एव महिलाएं घर से नही निकल पा रहे। बंदर काटने के साथ लोगों को थप्पड़ भी मार रहा है। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने उक्त बंदर को लाठी डंडे मारकर गांव के बाहर खदेड़ दिया। लेकिन अभी भी दहशत बरकरार है। छोटे लाल राजभर, श्रीकांत यादव, बलिराम राजभर, सत्येंद्र राजभर, पंकज सिंह, विनोद खरवार, बिहारी राम आदि लोगों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बंदर को पकडने की मांग की है।