{"_id":"5a9066334f1c1b514a8bafe1","slug":"121519412787-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर पुल दे रहा हादसे को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर पुल दे रहा हादसे को दावत
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। देवरिया और बलिया को विभाजित करने वाली घाघरा नदी पर बने पुल की हालत अत्यंत खराब हो गई है। जर्जर पुल के चलते आवागमन जोखिमपूर्ण बन गया है। ऐसे में पुल से होकर गुजरते समय हादसे की संभावना बनी रहती है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अहमद कमाल लड्डन ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को नेपाल समेत पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने के लिए लोग पुल का सहारा लेते हैं, इसलिए पुल पर हमेशा यातायात का दबाव बना रहता है। उन्होंने कहा कि सेतु निर्माण निगम द्वारा तीन वर्ष पूर्व पुल की मरम्मत की गई ,लेकिन सही ढंग से मरम्मत नहीं किए जाने से पुल कुछ ही दिनों के बाद खराब हो गया। पुल के पांच स्पेन का ज्वांइट टूट गया है। पुल मार्ग का सीमेंट और गिट्टी बिखर गया है, तथा दो खंभों के बीच दरार बन गया है। जो कभी भी ध्वस्त हो कर नदी में गिर सकती है। उन्होंने बताया कि पुल के मरम्मत के लिए सेतु निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता का ध्यानाकृष्ट कराया गया लेकिन अधिकारी संवेदनहीन बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र लिख उनके शीघ्र मरम्मत की मांग की है ,ताकि पुल के रास्ते सुगम और स्वतंत्र यातायात सुलभ हो सके।
विज्ञापन