{"_id":"5a871cbd4f1c1bf07b8b7a72","slug":"121518804157-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी सुलह-समझौते से वाद-विवाद सुलझाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी सुलह-समझौते से वाद-विवाद सुलझाएं
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाशनगर। विकास खण्ड मुरलीछपरा के ग्राम पंचायत सोनकीभाट (धतुरीटोला) स्थित प्राथमिक पाठशाला पर शुक्रवार को विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम के तहत न्याय आपके द्वार का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के सचिव न्यायाधीश राजमणि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि आपसी सुलह समझौते से विवाद सुलझाया जाए तो बेहतर होगा। शिविर के सचिव राजमणि ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा न्यायालयों में मुकदमों का बोझ कम करने के उद्देश्य से गांव स्तर पर शिविर लगाया जा रहा है। कहा कि जब भी विवाद की स्थिति आये उसमे में सबसे पहले समझौता के तरफ ध्यान देना लाभदायक होता है, क्योंकि छोटे-छोटे मामले जैसे भूमि विवाद, मकान का छज्जा विवाद, घरेलू विवाद को आपसी समझौते से हल किया जा सकता है। कहा कि मुकदमे में वर्षो वर्ष लग जाने के बाद भी नुकसान के शिवाय लाभ नहीं मिलता है। अगर कोई किसी का अधिकार का हनन करता है तो उसके लिए शासन प्रशासन उस व्यक्ति का मदद करने के लिए तैयार है। एडीओ पंचायत मुरलीछपरा अवधेश पांडेय ने विकास खंडके इस गांव को शौचालय से आच्छादित कर ओडीएफ कराने में गांव वालों से मदद करने का आग्रह किया। तहसीलदार शशिकांत मणि ने तहसील स्तर के कार्यों में नियमानुसार कार्य से सबको लाभ लेने को कहा। एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक ने नामांतरण के लिए बयनामा व वसीयत की जानकारी दिया। इस मौके पर एसओ दोकटी विवेक कुमार पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि शामू ठाकुर, उदय नारायण पांडेय, अजय तिवारी, मंटू सिंह, शत्रुघ्न सिंह, दिग्विजय सिंह, ओंकार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन