{"_id":"5a7893e14f1c1b0a7b8b545c","slug":"121517851617-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गावों में नहीं बन रहे शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गावों में नहीं बन रहे शौचालय
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबहर । क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारियों के न रहने के कारण विकास कार्य पिछले एक महीने से ठप। जिसके चलते स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालय के निर्माण कार्य बंद हो गए हैं।
क्षेत्र पंचायत दुबहर के ग्राम पंचायत भरसर, पिपरा, कछुआ सहित आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारी की तीन महीने की लंबी छुट्टी पर चले जाने के कारण किसी को इन गांवो का प्रभार नहीं दिया गया, जिससे कोई भी विकास का कार्य नहीं हो रहा है। इन ग्राम पंचायतों के लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल तथा मृत्यु प्रमाण सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भी ब्लॉक मुख्यालयों का महीनों चक्कर लगाना पड़ रहा है। फिर भी इन पंचायतों में कार्यभार देखने के लिए नए सचिवों की तैनाती न किए जाने से यहां के ग्रामीणों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जिससे उनके अंदर आक्रोश व्याप्त है ।
पिपरा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अमर गिरी एवं भरसर ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि धुरान सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों के ठप पड़े विकास कराने तथा लोगों की आवश्यक सुविधाओं के लिए सचिव की तैनाती के लिए कई बार खंड विकास अधिकारी सहित जिले के अधिकारियों से मुलाकात की गई ,लेकिन आज तक केवल आश्वासन ही मिलता रहा। सचिव की नियुक्ति न होने से अनेकों प्रकार की कठिनाइयां सामने आ रही हैं इन लोगों ने तत्काल जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ग्राम पंचायत में सचिव का कार्यभार देखने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी की तैनाती की मांग की ।