{"_id":"5a67760a4f1c1ba1268b60c1","slug":"121516729866-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कटान पीड़ित बैठे धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कटान पीड़ित बैठे धरने पर
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। सांसद आदर्श गांव केहरपुर के श्रीनगर व माफी केहरपुर के कटान पीड़ितों ने तहसील प्रशासन पर वादाखिलाफी और टाल-मटोल का आरोप लगाते हुए सुघर ढाले पर धरना दिया। कहा कि प्रशासन ने उनके साथ वादाखिलाफी की है।
कटान पीड़ितों का आरोप है कि पिछले 6 दिसंबर को आंशिक अमरण अनशन पर बैठे पीड़ितों को एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक ने आश्वासन दिया था कि 22 जनवरी तक जिन कटान पीड़ितों का मकान सन् 2016 में गंगा के कटान में विलिन हो गया है उनको गृह अनुदान मिल जाएगा, लेकिन आश्वासन के बाद तहसील प्रशासन द्वारा जब गृह अनुदान नही मिला तो एक पर फिर कटान पीड़ित अपने माँगो को लेकर सुघर छपरा ढाले पर धरना पर बैठ गये। कहा कि जब तक गृह अनुदान नही मिलता तब तक यह अनशन जारी रहेगा। बताते चले कि वर्ष 2016 में कटान पीड़ितों का मकान गंगा की विकराल धारा में समाहित हो गया। सपा सरकार बदली नयी सरकार आयी तभी भी कटान पीड़ितों को आज तक गृह अनुदान नहीं मिली।
पूर्व प्रधान नागेन्द्र सिंह ने चेताया कि तहसील प्रशासन हम पीड़ितों को झूठा आश्वसन दे रही है जिसके चलते फिर हम लोगों को मजबूर होकर धरने पर बैठना पड़ा। कटान पीड़ित अजय सिंह ने कहा सांसद आदर्श गांव होने के बाद भी कि हम लोंगो को अपनी मांगों को पूरा करने के धरना पर बैठना पर रहा हैं इससे आश्चर्य की बात क्या हो सकती है। यह धरना 24 से अमरण अनशन में तब्दील हो जाएगा। इस मौके पर नवल किशर मिश्र, त्रिलोकी सिंह, करिया सिंह, रवि सिंह, सुशील मिश्र, बृजमोहन राम, नारायण सिंह, कुंजा गोंड़, सहदेव दुसाद, साधु सिंह आदि रहे।