{"_id":"5a3d4dbe4f1c1b156b8bdd6c","slug":"121513967038-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास, विकास कार्यों का खीचा खांका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास, विकास कार्यों का खीचा खांका
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड मनियर के डवाकारा हाल में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों की बैठक आहूत की गई। बैठक में समस्त ब्लाक के कर्मचारी, प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर मौजूद रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास, एनआरएलएम मनरेगा योजना तथा विकास कार्यों से संदर्भित योजना जैसे विषयों पर चर्चा की गई । इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शासन से 13वां वित्त आयोग की धनराशि पूर्व की भांति उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से रखें तथा गांव व क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए नाली खड़ंजा व सोलर लाइट लगाने की मांग की। जन प्रतिनिधियों की मांग पर एडीओ आईएसबी हरेराम पांडेय ने शासन से सभी मांगों को अवगत कराने का आश्वासन दिया तथा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के क्षेत्र में एक एक सोलर लाइट लगाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर श्रीनिवास मिश्र, सुरेंद्र पांडेय, पारसनाथ तिवारी, चंदन यादव, जगमोहन यादव, कन्हैया दुबे , राजेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, रामदेव राम, अवध यादव, नारद चौहान, केदार, सुनील ओझा, परमेश्वर यादव, सुनील तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।