फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एक किलो भी नहीं खरीदा गया धान

एक किलो भी नहीं खरीदा गया धान

Wed, 29 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
एक किलो भी नहीं खरीदा गया धान
गड़वार। कस्बा में बनाया गया धान क्रय केंद्र महज दिखावा साबित हो रहा। यहां किसानों से एक किलो भी धान नहीं खरीदा गया। ऐसे में किसान बिचौलियों के जरिए धान बेचने को मजबूर हैं। उधर, किसानों ने बैठक कर विभाग की इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

कस्बा के पियरिया मार्ग स्थित तिराहे पर बुधवार को किसानों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जैतपूरा निवासी किसान अंजनी सिंह ने कहा कि गड़वार में एफसीआई द्वारा एक नवंबर को धान क्रय केंद्र खोला गया है। जहां अभी तक किसानों से एक किलो भी गेहूं नहीं खरीदा गया है। किसानों का कहना था सूबे में किसानों और मजदूरों की सरकार कहने वाले मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद भी किसानों के धन को न खरीदकर बिचौलिया के माध्यम से धान खरीदा जा रहा है। इससे किसानों को अपना काश्त किया हुआ धान औने-पौने मूल्य पर बेचना पड़ रहा है। यहां किसानों द्वारा उत्पादित सभी धान डिसकलर है। यहां किसानों को धान खरीद के संबंध में एक लंबी चौड़ी लिस्ट पकड़ा दी जाती है और कहा जाता है की इसी मानक के अनुरूप यदि धान लाएंगे तो खरीद की जाएगी। यहां पर रोज 10 से 20 किसान पहुंचते हैं। परंतु केंद्र प्रभारी के धान न लेने संबंधित उनके नियम और शर्तों को जानकर वापस चले जाते हैं। गड़वार गांव के ही किसान दिवाकर सिंह , अमरेश सिंह, सावित्री देवी आदि ने वहां कई बार जाकर अपना पंजीकरण तो करवा लिया है परंतु केंद्र प्रभारी द्वारा अभी भी खरीद शुरू नहीं कराया गया है। वहीं किसान अपने ध्यान को 10 से ख11 प्रति किलो बिचौलियों को बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जबकि शासन द्वारा 1550 रुपया प्रति क्विंटल एवं ख15 प्रति क्विंटल अन्य व्यय के रूप में दिया जाता है।
विज्ञापन

किसान जैतपुरा के दिवाकर सिंह, गड़वार के छोटक सिंह, पंकज सिंह, तेज बहादुर सिंह, रविंद्र सिंह ,अनंत सिंह, रामजी सिंह, अरविंद सिंह, विक्की सिंह, श्यामबहादुर सिंह, रामजी सिंह अड़ियल, दुर्गेश भारती, अनित सिंह आदि किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। उधर, केंद्र प्रभारी मंटू उपाध्याय ने बताया कि किसानों द्वारा मानक के अनुरूप धान नहीं लाया जा रहा है। इसलिए खरीद शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed