{"_id":"5a1d9e7f4f1c1b193e8b5745","slug":"121511890559-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह केंद्र हो सकते हैं निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह केंद्र हो सकते हैं निरस्त
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड की होने वाली परीक्षा को लेकर जनपद में अभी भी केंद्रों के निर्धारण की फाइनल सूची तैयार नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि बोर्ड द्वारा मांगी गई आपत्तियों के बाद करीब दर्जनभर से अधिक केंद्रों का नाम सूची से हटाया जा सकता है साथ ही कई केंद्रों के परीक्षार्थियों की संख्या बदल सकती है। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने आपत्तियों की जांच कराई है। संभवत: एक-दो दिन में केंद्रों की सूची फाइनल हो जाएगी।
वर्ष 2017-18 में होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर 10 दिनों पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से केंद्रो का निर्धारण किया गया। इसके तहत जिले के कुल 257 विद्यालयो को परीक्षा केंद्र बनाते हुए इस बाबत आपत्तियां लेकर गड़बडिय़ों को दूर करते हुए परीक्षा केंद्र प्रस्तावित करने का निर्देश दिया। परिषद ने भी माना था कि स्कूलों की ओर से की गई डाटा फीडिंग के बाद डाटा का सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी गई लेकिन सत्यापन सूची समय से उपलब्ध नहीं कराई गई। हालांकि जिले में सत्यापन के दौरान दर्जनों स्कूलों पर गड़बड़ी भी मिली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
आलम यह है कि निधारित परीक्षा केंद्रों में जहां कई डिबार कॉलेज हैं तो कई स्कूलों के सेंटर 40 से 50 किमी दूर तक हो गए हैं। इसे दुरुस्त करना भी अब आसान नहीं होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक की मानें तो निकाय चुनाव के चलते कार्य प्रभावित हो रहे हैं, हालांकि इसे दुरुस्त करने का काम करीब-करीब पूरा कर लिया गया है। बताया जाता है कि एक-दो दिनों में परीक्षा केंद्रों को अंतिम रुप दे दिया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैें कि एक दर्जन परीक्षा केंद्रों को निरस्त किया जा सकता है और कई केंद्रों के परीक्षार्थियों की संख्या बदल सकती है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा केंद्रों के बाबत मिली आपत्तियों का सत्यापन अंतिम दौर में है। डिबार व दागी स्कूल परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। एक-दो दिनों में इसे अंतिम रुप दे दिया जाएगा।
अमर नाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक