फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अवकाश के दिन भी होगा नामांकन

अवकाश के दिन भी होगा नामांकन

Fri, 03 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
अवकाश के दिन भी होगा नामांकन
बलिया। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। नामांकन सात नवंबर तक होगा। इस दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक व निबंधित अवकाशों में भी नामांकन की प्रक्रिया संबंधित रिटनिंग आफिसर के यहां जारी रहेगी। रविवार को अवकाश के दिन प्रत्याशियों को जमानत राशि का चालान नहीं बनवाना होगा, बल्कि वह कैश के रूप में जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के तहत जनपद में नामांकन की प्रक्रिया पहली नवंबर से शुरू हो गया है। दूसरे चरण के तहत सात नवंबर तक नामांकन होना है। ऐसे में रविवार का अवकाश भी बीच में पड़ रहा है। उक्त अवकाश को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने सार्वजनिक व निबंधित अवकाश के दिन भी नामांकन कराने का निर्णय लिया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में नामांकन करने वाले उम्मीदवारों द्वारा जमा किए जाने वाले जमानत राशि का कोषागार चालान के माध्यम से एसबीआई में जमा कर संलग्न किया जाता है। रविवार को बैंक में अवकाश होने की स्थिति में उम्मीदवार कोषागार में चालान जमा नहीं कर पाएंगे। इसे देखते हुए रविवार को पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को जमानत राशि कैश के रूप में जमा करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed