फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आजाद बलिया नगर पालिका के पहले अध्यक्ष थे बाबू सीताराम रईस

आजाद बलिया नगर पालिका के पहले अध्यक्ष थे बाबू सीताराम रईस

Wed, 01 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
आजाद बलिया नगर पालिका के पहले अध्यक्ष थे बाबू सीताराम रईस
बलिया। आजादी के बाद जिले में सबसे पहले बलिया नगर पालिका अस्तित्व में आया। हालांकि समय के साथ बढ़ती आबादी को देखते हुए समय-समय पर एक अन्य नगर पालिका व सात नगर पंचायतें भी अस्तित्व में आईं। वर्ष 2016 में बैरिया को नगर पंचायत का दर्जा मिला जहां इस साल पहली बार चुनाव होने जा रहा है। आजाद बलिया की नगर पालिका के पहले अध्यक्ष का श्रेय बाबू सीताराम रईस को जाता है।
विज्ञापन

ऐसे तो बलिया जिला सबसे पहले एक नवंबर 1879 को अस्तित्व में आया। बताया जाता है कि अंग्रेजी हुकूमत में बलिया का म्युनिस्पिलिटी का दर्जा रहा। 19 अगस्त 1942 को बलिया जिला पूरी तरह स्वतंत्र हुआ इसके बाद से यहां नगर पालिका समेत अन्य प्रशासनिक ढांचों को सहेजने का काम किया गया। 1948 में बलिया म्युनिस्पल बोर्ड बना और इसके बाद चुनाव कराए गए। पहले चुनाव में बाबू सीताराम रईस चेयरमैन चुने गए। इसके बाद मुरली मनोहर, विश्वनाथ सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, जवाहर प्रसाद जायसवाल जैसे सरीखे दिग्गज भी अध्यक्ष बने। शुरु में बलिया नगर पालिका का दायरा काफी कम रहा लिहाजा छोटे-छोटे कुल 11 वार्ड बनाए गए थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि करीब 10 हजार की आबादी थी और छह हजार 746 मतदाता थे। लेकिन समय के साथ आबादी बढ़ती और जब-जब चुनाव हुए वार्डों का परिसीमन भी किया गया। आज 2017 में बलिया नगर पालिका की कुल आबादी एक लाख 17 हजार 409 हो गई है और कुल मतदाता 89 हजार 77 हैं। इसमें 49 हजार 801 पुरुष व 39 हजार 276 महिला मतदाता हैं। दो दशक पहले नगर पालिका में कुल 25 वार्ड निर्धारित किए गए जो आज भी कायम हैं। नगर पालिका व नगर पंचायतों के चुनाव पहले दलगत आधार पर नहीं हुए लेकिन राजनीतिक दलों का हस्तक्षेप परोक्ष रुप से जरुर रहा। हालांकि जो भी अध्यक्ष पद पर जीता वह प्रदेश की सत्ता के साथ ही रहा। पहली बार इस वर्ष निकाय चुनाव दलीय आधार पर होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed