फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   12 trucks seized for not paying ISTP fee

Ballia News: आईएसटीपी शुल्क जमा नहीं करने पर 12 ट्रकों को पकड़ा

Fri, 12 Dec 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
12 trucks seized for not paying ISTP fee
बलिया। यूपी-बिहार के बॉर्डर भरौली गोलंबर पर खनन विभाग ने बिहार से लाल बालू लादकर आ रहे 12 ट्रकों बिना आईएसटीपी शुल्क के पकड़ा।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि बिहार के कोइलवर व डोरीगंज में ट्रक पर लाल बालू लादने के लिए ऑनलाइन आईएसटीपी शुल्क जमा करने का नियम है। लेकिन ट्रक मालिक व चालक दो से तीन हजार रुपये बचाने के लिए शुल्क जमा नहीं करते। बाल लादकर आते समय ट्रक के नंबर को कपड़े से ढक देते हैं। टैक्स चोरी करते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जा रहा है। रोजाना तीन शिफ्ट में डीएम की ओर से गठित टीम जांच कर रही है। इसके बावजूद लाल बालू के कारोबार करने वाले चोरी छिपे निकलने का प्रयास कर रहे हैं।

इससे पहले खनन विभाग ने नवंबर में बिना आईएसटीपी शुल्क जमा किए नंबर प्लेट कपड़े से ढक आने वाले 32 ट्रकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 246 बालू लदे ट्रकों से 64 लाख रुपया जुर्माना वसूला था। चोरी से ट्रकों को सीमा पास कराने के मामले में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गिरोह के सदस्य एक बालू लदे ट्रक को पास कराने के लिए आठ सौ रुपया वसूलते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed