फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   12 roads will be constructed in the district at a cost of 11.61 crores

जिले में 11.61 करोड़ की लागत से कराया जाएगा 12 मार्गों का निर्माण

Sat, 18 Sep 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
12 roads will be constructed in the district at a cost of 11.61 crores
बलिया। जिले के सभी धार्मिक स्थलों को पक्के मार्ग से जोड़ने का प्रयास शुरू हो गया है। इन मार्गों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिले में जल्द ही मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना है। कहा जा रहा है कि 11.61 करोड़ की लागत से इन परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री कर सकते हैं। शासन की ओर से मार्च में 12 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थीं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। धार्मिक स्थलों के विकास के साथ ही वहां तक पहुंचने को आवागमन के सुगम रास्ते के लिए कई सड़कों के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। ऐसी ही 12 सड़कों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयारी पूरी तक ली गई हैं। उक्त सड़कों में चितबड़ागांव नगर पंचायत से फिरोजपुर वार्ड में माधव ब्रह्म बाबा स्थान तक 1.70 किमी लंबे संपर्क मार्ग एवं पुलिया निर्माण के लिए 103.27 लाख, ग्राम चौरा में मुख्य सड़क से दूधेश्वरनाथ बाबा स्थान तक 0.80 किमी लंबे संपर्क मार्ग के लिए 74.42 लाख, रामपुर चिट मार्ग से शिव मंदिर तक 1.70 किमी लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 117.33 लाख, गड़वार-रतसर मार्ग से जंगली बाबा धाम 0.65 किमी लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 36.30 लाख, बलिया-सोनौली मार्ग से आराजी मुक्तबीपुर में डीह बाबा स्थान से हनुमान मंदिर तक 0.30 किमी लंबे सीसी मार्ग के निर्माण के लिए 28.99 लाख, खरहाटार नहर के कोटवा में शिव मंदिर होते हुए अनुसूचित बस्ती तक एक किमी लंबे सीसी मार्ग का निर्माण 81.24 लाख की लागत से, करनई नई बस्ती शिवमंदिर तक एक किमी लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण 54.96 लाख, मिठवार संपर्क मार्ग से काली मां के स्थान होते हुए पासवान बस्ती तक एक किमी लंबे सीसी मार्ग का निर्माण 89.73 लाख, रतसड़ में ईदगाह होते हुए एकइल-रतसर-मेवली मार्ग तक आधा किमी लंबे मार्ग का निर्माण 56.78 लाख, अखार नई बस्ती से संवरूबांध-माधवपुर मार्ग क्रास होते हुए वीर लोरिक के स्थान दुर्गा मंदिर तक तीन किमी लंबे मार्ग का निर्माण 215.28 लाख, संवरूबांध-माधवपुर मार्ग से विशुनपुरा अनुसूचित बस्ती होते हुए काली मंदिर तक तीन किमी लंबे मार्ग का निर्माण 212.88 लाख, हनुमानगंज-बसंतपुर मार्ग से ब्राह्मणी माता के मंदिर तक 1.25 किमी लंबे मार्ग का निर्माण 89.98 लाख की लागत से कराया जाना है। पीडब्ल्यूडी की ओर से उक्त मार्गों के लिए टेंडर आदि के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जनपद में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उक्त मार्गों का शिलान्यास कराने की योजना है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों को पक्के मार्ग से जोड़ने के लिए मंजूर सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही इनका कार्य शुरू कराया जाएगा। - एसके सिंह, एक्सईएन निर्माण खंड पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed