{"_id":"6aea2a55bcf6f56b250e8fe8","slug":"12-hour-traffic-jam-at-the-bharauli-roundabout-on-the-up-bihar-border-ballia-news-c-190-1-ana1001-176475-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: यूपी-बिहार के बार्डर भरौली गोलंबर पर 12 घंटे जाम, तीन मार्गों पर थमे वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: यूपी-बिहार के बार्डर भरौली गोलंबर पर 12 घंटे जाम, तीन मार्गों पर थमे वाहनों के पहिये
विज्ञापन
नरही क्षेत्र के भरौली गोलंबर गांव के समीप लगे जाम में फंसे वाहन।संवाद
नरहीं। यूपी-बिहार के बार्डर भरौली गोलंबर पर जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। सोमवार की रात नौ बजे लगा भीषण जाम मंगलवार की सुबह नौ बजे के बाद हटना शुरू हुआ। इस दौरान भरौली गोलंबर से गाजीपुर जाने वाले एनएच-31 पर पखनपुरा तक करीब 20 किलोमीटर, बक्सर-पटना एनएच-922 पर 18 किलोमीटर और बलिया मार्ग पर सोहांव तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। करीब 12 घंटे तक तीनों मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। छोटे-बड़े वाहन सड़कों पर रेंगते रहे, जबकि एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। बक्सर जाने वाले यात्रियों को वाहन छोड़कर पैदल ही सफर तय करना पड़ा। कई यात्रियों की ट्रेनें तक छूट गईं।
भरौली गांव निवासी रणजीत कुमार ने बताया कि सोमवार की रात नौ बजे से जाम लगना शुरू हुआ था। मंगलवार की सुबह नौ बजे के बाद धीरे-धीरे जाम हटना शुरू हुआ। गोलंबर पर गैरेज चलाने वाले मैकेनिक संजय राय गुड्डू ने बताया कि जाम के चलते उनके गैरेज तक गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही हैं।
-- -- -- -
बक्सर में शराब चेकिंग से लग रहा लंबा जाम
ग्रामीणों के अनुसार बक्सर में शराब की जांच के चलते वाहनों की कतार लग रही है। प्राइवेट बस कंडक्टर राजेश खरवार ने बताया कि जाम के कारण बक्सर-बलिया मार्ग पर चलने वाली बसें करीब तीन घंटे विलंब से पहुंचीं। चितबड़ागांव निवासी परशुराम तुरहा ने बताया कि वह बिहार में सब्जी लेने गए थे, लेकिन जाम के कारण उन्हें लौटने में चार घंटे की देरी हुई। स्वामी सहजानंद इंटर कॉलेज गोविंदपुर, भरौली के प्रधानाचार्य प्रेमप्रकाश राय ने बताया कि गोलंबर पर जाम के कारण बच्चे विलंब से विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
बिहार के बक्सर में शराब चेकिंग के कारण जाम लग रहा है। पुलिस टीम लगाकर जाम को हटवा रही है। वाहन चालक सड़क पर गाड़ी लगाकर सो जाते है या कही जाने से जाम के हालत भी बन जा रहे हैं। निगरानी की जा रही है। - अनुपम जायसवाल, थानाध्यक्ष नरहीं।