फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   12 crore widening of the road till Narahi-Kameshwar Dham

नरहीं-कामेश्वर धाम तक सड़क का 12 करोड़ से हो रहा चौड़ीकरण

Fri, 24 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
12 crore widening of the road till Narahi-Kameshwar Dham
बलिया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को सदर तहसील के सभागार में अपनी साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि फेफना विधानसभा क्षेत्र के खासकर सोहांव, गड़वार और हनुमानगंज ब्लॉक में विभिन्न योजनाओं के जरिए लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क, शिक्षा, सुरक्षा, गरीबों को आवास, शौचालय, गरीबों को पारदर्शिता के साथ राशन वितरण, निर्बाध बिजली आपूर्ति सहित हर क्षेत्र में योगी सरकार ने बेहतर कार्य करके लोगों का विश्वास जीता है। विस फेफना में जर्जर सड़कों को बेहतर कराकर और पुल बनवाकर सुगम आवागमन सुनिश्चित किया गया है। सागरपाली से बैरिया तक बंधे वाली सड़क का उच्चीकरण कार्य स्वीकृत कराया है। बहुत जल्द यह कार्य हो जाएगा। नरहीं से कामेश्वर धाम (कारो) तक 12 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण हो रहा है, जिसका लोकार्पण जल्द होगा। बड़का खेत से कथरिया तक 24 करोड़ की लागत से सड़क का उच्चीकरण और चौड़ीकरण कार्य स्वीकृत है। चितबड़ागांव-कोपवां को जोड़ने वाले पुल का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। कोट मझरिया-रामपुर चिट को जोड़ने वाला पुल भी बनने वाला है। राज्यमंत्री ने कहा कि फेफना क्षेत्र में लगभग सौ के आसपास ओपन जिम बनाया जाएगा। हर ब्लॉक में कम से कम 10 खेल मैदान हो, यह हमारा प्रयास है। आर्सेनिक प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पर भी सरकार काम कर रही है। जिले में पांच सौ करोड़ के आसपास के चार बड़े प्रोजेक्ट बनने हैं। इसके माध्यम से गंगा व सरयू नदी जल को रिफाइन कर घर-घर शुद्ध जल की सप्लाई देने की योजना है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत नवंबर माह में फेफना के विभिन्न इलाकों में कैंप लगाकर चिह्नांकन किया जाएगा। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से पहले तक कुल 1365 लाभार्थियों को आवास मिला था। साढ़े चार साल में सिर्फ फेफना विधानसभा के 5990 गरीबों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 224 आवास बने। एसडीएम सदर जुनैद अहमद, डीडीओ राजित राम मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed