{"_id":"673785dfc5b2cefdc10e76f8","slug":"12-bikes-stolen-within-one-and-a-half-month-ballia-news-c-190-bal1001-126831-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: डेढ़ महीने के भीतर 12 बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: डेढ़ महीने के भीतर 12 बाइक चोरी
विज्ञापन
बलिया। त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी के मामले बढ़ गए हैं। पुलिस की सक्रियता के बावजूद चोर सार्वजनिक स्थानों से बाइक चुरा कर खुली चुनौती दे रहे हैं। चोरों के निशाने पर स्पीड व महंगी बाइक हैं। पिछले डेढ़ माह में 12 से अधिक बाइक चोरी के मामले आए हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश बना हुआ है।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम सीसी कैमरे लगने के बावजूद बाइक चोरों पर पुलिस नकेल कसने में नाकाम है। सबसे ज्यादा बाइक चोरी के मामले सदर कोतवाली, उभांव, रसड़ा, बैरिया थाना क्षेत्र में आ रहे हैं। कागजात के अभाव में अधिकतर लोग चोरी होने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं कराते हैं।
फेफना थाना के अगरसड़ा गांव निवासी सौम्य कुशवाहा बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एक स्टेशनरी दुकान पर बाइक खड़ी कर सामान खरीदने गया था, आधे घंटे बाद लौटा तो बाइक गायब थी, खोजबीन के बाद सौम्य ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
केस 2 : रेलवे स्टेशन पर 18 अक्तूबर को अमित तिवारी निवासी केवरा बांसडीह चाची को प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन पकड़वाने आए थे। वापस लौटे तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक न मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया।
केस 3 : गड़वार थाना के बिसुकिया गांव निवासी सुशील यादव मुलायम नगर में रहते हैं। चार अक्तूबर को पत्नी को वाराणसी जाने के लिए ट्रेन पर बैठाने रेलवे स्टेशन गए थे। सर्कुलेटिंग एरिया में बाइक खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बावजूद पता नहीं चला।
लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक दो माह में चोरी की दर्जनों बाइक बरामद कर गिरफ्तारी की गई है। लोग बाइक खड़ी करने से पूर्व ताले की जांच जरूर कर लें।
- कृपाशंकर, एएसपी दक्षिणी।