फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   11th student drowned in the shadow of Saryu river

सरयू नदी के छाड़न में 11वीं का छात्र डूबा

Fri, 23 Sep 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
11th student drowned in the shadow of Saryu river
बैरिया। क्षेत्र के बैजनाथपुर ग्राम पंचायत के रामपुरटोला में एक युवक शुक्रवार की सुबह सरयू नदी के छाड़न में डूब गया। वह छाड़न पार करके उस पार अपने खेत में जा रहा था। दुर्घटना के छह घंटे बाद भी प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। लगभग साढ़े छह घंटे बाद चौकी इंचार्ज सुरेमनपुर अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और दो सिपाहियों को वहां छोड़कर लौट गए। परिजनों के बार-बार गुहार के बावजूद न तो जाल डलवाया गया और न तो कोई गोताखोर ही मौके पर बुलवाया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

कक्षा 11वीं का छात्र रंजन चौधरी (18) पुत्र तारकेश्वर चौधरी घर से छाड़न उस पार खेत में जाने के लिए निकला था। छाड़न के गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार बसंत ने पुलिस व तहसील प्रशासन को दी। छह घंटे बाद तक कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीण छाड़न के किनारे इंतजार में बैठे रहे। चौकी इंचार्ज सुरेमनपुर मौके पर पहुंचे और कुछ देर रुकने के बाद दो सिपाहियों को वहां छोड़कर वापस लौट गए। डूबे युवक रंजन चौधरी के दादा ने रोते हुए बताया कि अगर तत्काल ढूंढने का प्रयास किया गया होता तो हो सकता था कि मेरे पोते को डूबने से बचाया जा सकता था। तहसील और पुलिस प्रशासन ने इस घटना के प्रति मानवीय संवेदना नहीं दिखाई। इस बाबत उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि अब घटना की जानकारी हो रही है। क्षेत्राधिकारी को कह रहा हूं कि उसकी तलाश के लिए जरूरी उपाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed