फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   118 electricity consumers under the purview of ODA, will be investigated

ओडीए के दायरे में 118 विद्युत उपभोक्ता, होगी जांच

Sun, 12 Sep 2021 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
118 electricity consumers under the purview of ODA, will be investigated
बलिया। जिले में विद्युत विभाग ने ओडीए (ऑनलाइन डाटा एनॉलसिस) के तहत मॉनीटरिंग तेज कर दी है। अब तक शक के दायरे में 118 उपभोक्ता आए हैं। इनके मीटर में छेड़छाड़ होने की संभावना है। इन उपभोक्ताओं की जांच विभागीय अधिकारी व विजिलेंस की टीम करेगी।
विज्ञापन

बिजली की चोरी रोकने को लेकर विभाग की ओर से तरह-तरह की कवायद की जा रही है। बताया जाता है कि पावर लोड कनेक्शनों की जांच के दौरान कई स्थानों पर मीटर बाईपास कर बिजली प्रयोग करने का मामला सामने आया। इसको लेकर विभाग अलर्ट है और उच्च तकनीक का सहारा लेना शुरु कर दिया है। विद्युत विभाग की ओर से सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शनों का डाटा तैयार किया गया है। इस डाटा का ओडीए के जरिए मॉनीटरिंग की जा रही है इसमें पूर्व के कुछ बिलों के आधार पर पूरा विश्लेषण किया जा रहा है। मॉनीटरिंग में अब तक 118 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है। इन उपभोक्ताओं की जांच विभागीय अधिकारी व विजिलेंस की टीम करेगी। अगर जांच में कहीं से अनियमितता मिली तो संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज कर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस बाबत विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि ओडीए के तहत उपभोक्ताओं के बिलों की समीक्षा की जा रही है। कुछ कनेक्शनों को चिह्नित किया गया है, जांच कराई जाएगी और अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed