फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जलस्तर खिसका, पेयजल संकट बढ़ा

जलस्तर खिसका, पेयजल संकट बढ़ा

Fri, 26 Apr 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
जलस्तर खिसका, पेयजल संकट बढ़ा
बेल्थरारोड। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते अभी से भूजल स्तर नीचे गिरना शुरू हो गया है। इससे पेयजल संकट गहराने लगा है। भूजल स्तर के नीचे गिरने के चलते जिले के अधिकतर हैंडपंप बेकार साबित हो रहे हैं। इनसे या तो पानी नहीं आ रहा है या फिर गंदा पानी आ रहा है। इसके चलते लोगों को पीने के पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में कुल 47 हजार के आस पास इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए हैं। इनमें 44 हजार हैंडपंप ग्रामीण इलाकों में और करीब तीन हजार हैंडपंप नगरीय इलाकों में लगे हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता आइम हुसैन ने बताया कि जिले में अभी जलस्तर कम होने की सूचना किसी भी इलाके से नहीं मिली है। न ही हैंडपंपों ने पानी ही छोड़ा है। संभावना जताई कि आनेवाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने पर जलस्तर कम हो सकता है। बताया कि वैसे हैंडपंपों के खराब होने पर उन्हें ठीक कराने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की होती है। इसके लिए जिला पंचायत से उन्हें पैसा भी दिया जाता है। कहा कि इन नलकूपों की बोरिंग काफी डीप की गई है और जलस्तर कम होने की दशा में यह परियोजनाएं प्रभावित नहीं होंगी। कहा कि प्रत्येक परियोजना से दो से चार गांवों को पाइप लाइन से पेयजल मुहैया कराया जाता है। रिबोरिंग के लिए सभी ब्लाकों से प्रस्ताव मांगा गया है। वहीं जलाशय के सूखने से बदतर हो जा रही स्थितिपूर्व में हर गांव में एक बड़ा तालाब होता था जो वाटर लेवल मैनेजमेंट के काम आता था। इससे जलस्तर नीचे नहीं जाता था और लोगों को परेशानी भी नहीं होती थी। आंकड़ों के अनुसार जनपद के 17 विकास खंडों में कुल 1632 पोखरे है जिनमें 1032 पोखरे सूख चुके हैं। इसके चलते वाटर लेवल नीचे चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed