फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सड़क, बिजली नहीं तो वोट नहीं, बगीचे में दिया धरना

सड़क, बिजली नहीं तो वोट नहीं, बगीचे में दिया धरना

Mon, 22 Apr 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
सड़क, बिजली नहीं तो वोट नहीं, बगीचे में दिया धरना
जयप्रकाशनगर। विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के चांददीयर पंचायत के फिरंगी टोला गांव के लोगों ने सड़क और बिजली नहीं तो वोट नहीं के बैनर के साथ सोमवार को गांव के बागीचे में धरना दिया। ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का बैनर गांव सहित कई चट्टी चौराहों पर लगा दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एक सप्ताह पहले ही चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी। इसकी सूचना पर शनिवार को बैरिया तहसीलदार ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया था लेकिन वे नहीं माने। सोमवार को ग्रामीण गांव के बागीचे में धरना पर बैठ गए। सड़क व बिजली समस्या को लेकर फिरंगी टोला के ग्रामीणों की ओर से मतदान बहिष्कार सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, लेखपाल मदन यादव, सचिव प्रमोद सिंह आदि पहुंचे और समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण सड़क और बिजली की मांग पर मांग पर डटे रहे। प्रधान प्रतिनिधि के पूछे जाने पर बिजली विभाग के जेई ने बताया पूरा सामान अब तक उपलब्ध नहीं होने के कारण आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लेखपाल मदन यादव ने बताया कि रास्ते के लिए किसानों की सहमति मिल जाय तो ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दे दिया जाएगा। ग्रामीणों ने धरना स्थगित करते हुए इसी स्थान पर 25 अप्रैल को बैठक करने का निर्णय लिया। इस मौके पर पप्पू गोंड, माया गोंड, मंजू लाल गोंड, बड़क, शिवराज, हरेराम, अर्जुन, भजन, मुन्नी देवी, लालमुनी देवी, नीलम देवी, सविता देवी, परमशीला देवी, चिंता देवी, चंद्रावती देवी, चिरई देवी, सावित्री देवी आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed