{"_id":"5c3f613cbdec22734576050e","slug":"11547657532-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के विकास से ही देश का विकास संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के विकास से ही देश का विकास संभव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। भारतीय जनता पार्टी महानगरों से लेकर गांव तक के विकास को लेकर हमेशा तत्पर रहती है। हमारी सरकार का मानना है जब तक गांव का विकास नहीं होगा तब देश का विकास असंभव है। केंद्र में मोदी तथा प्रदेश में योगी की सरकार गांवों के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है, जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं। यह बातें बुधवार को नगर के टाउन हाल के मैदान में भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य केदार नाथ सिंह ने कहीं।
श्री सिंह ने कहा कि हमारी सरकार जब से बनी है तब से गांवों में विकास का काम गुणात्मक रुप से हो रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय सहित प्रधानमंत्री आवास का निर्माण युद्घ स्तर पर कराया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि केंद्र की सरकार ने पंचायतों की बिजली व्यवस्था सुदृढ करने के लिए हर मजरे तक विद्युतीकरण का कार्य युद्घ स्तर पर करवा रही है। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की किसी भी योजना का क्रियान्वयन कराना प्रधानों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बनती है। इसलिए हमारी सरकार प्रधानों को और अधिकार देने के लिए गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है। पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह ने कहा कि पंचायत सम्मेलन में जो भी प्रतिनिधिगण अपनी मांग रखे है, मैं उसको उप्र सरकार के सामने रखूंगा। सभा को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से विनोद शंकर दुबे, सहजानंद राय, केतकी सिंह, रमाकांत मिश्र, नागेंद्र पांडेय, अंजनी राय, बहादुर चौबे, राजेश सिंह, श्रीनिवास तिवारी, मोहन मिश्र, ओमकेश्वर सिंह, मनोरमा गुप्ता, कृष्णा पांडेय, नीतू राय, संतोष सिंह, शितांशु गुप्ता, बसंत सिंह आदि ने किया। अध्यक्षता क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव तथा संचालन सहसंयोजक सच्चिदानंद सिंह ने किया। जिला संयोजक खड़ग बहादुर तिवारी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त् किया।