{"_id":"5bdf41eebdec2269625f6519","slug":"11541358062-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाये मानदेय के लिए रसोइयों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाये मानदेय के लिए रसोइयों ने भरी हुंकार
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनियर। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइयां फ्रंट के बैनर तले शनिवार की शाम जिलाध्यक्ष चमेली सिंह की अध्यक्षता में विकास खंड मनियर के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। जिसमें रसोइयों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि रसोइयां कड़ी मेहनत के साथ मध्याह्न भोजन बनाती हैं, जो बच्चों में परोसा जाता है। इसके अलावा किचेन सहित आसपास भी साफ सफाई रखती है। बावजूद उन्हें उपेक्षा का शिकार होना पड़ता है। आलम यह है कि समय से उनका मानदेय नहीं मिलता है, जिससे वे भूखमरी के कगार पर हैं। अधिकारियों के यहां बार-बार गुहार लगाने के बाद भी केवल आश्वासन ही मिलता है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर को इको गार्डेन लखनऊ में विधानसभा के आगे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के रसोइयों को शामिल होने की अपील की। इस मौके पर दुर्गावती देवी, मीरा देवी, सरोज, रामावती, संध्या, शिव नारायण आदि रहे।