{"_id":"5bad2777867a5520833a7bd6","slug":"11538074487-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे छात्र
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। सुदिष्टपुरी महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ कलेक्ट्रेट में चल रहा बेमियादी अनशन बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अपने मांगों के समर्थन में अनशन पर बैठे छात्रनेता नितेश सिंह तथा विकास गुप्ता की हालत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी है। वहीं जिले के विभिन्न छात्र संगठनों ने आंदोलन को और उग्र करने पर बल दिया।
कहा कि जिला प्रशासन भ्रष्टाचार के प्रकरण में प्राचार्य के खिलाफ दोष साबित पाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। छात्रनेता नागेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार छात्र, नौजवानों के हितों का दमन कर रही है ये सरकार छात्र विरोधी शुरू से ही रही है। हमारे अनशनकारी छात्रनेताओं के साथ कुछ भी हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे। मानवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन जान बुझकर भ्रष्टाचारियों को क्लीनचीट देने में लगी हुई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ हम मुहिम जारी रखेंगे। इस मौके पर राजवीर सिंह, कर्ण सिंह, आनंद सिंह, अखिलेश यादव, धनंजय पासवान, राजकुमार यादव, राजपाल सिंह, विनोद सिंह, शशिभूषण यादव, सुदीप यादव, राणा सुधाकर, अभिषेक पांडेय, रविकांत, सुनील गुप्ता, रिशू सिंह, हरेकृष्ण, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।