फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ज्यादा रफ्तार, खतरे हजार

ज्यादा रफ्तार, खतरे हजार

Sat, 17 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ज्यादा रफ्तार, खतरे हजार
बलिया। हाईवे पर ओवर स्पीड के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं। ज्यादा रफ्तार से होने वाले खतरों के मद्देनजर लोगों को आगाह तो किया जाता है, बावजूद बाइक सवार स्पीड पर कंट्रोल नहीं करते, जिस कारण आए दिन सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो सड़क पर होने वाले अधिकांश हादसों की वजह ओवर स्पीड है। तेज रफ्तार के चलते लोग अक्सर हादसे का शिकार होते हैं। इस पर अमर उजाला ने शनिवार को शहर की मुख्य सड़कों और हाइवे की पड़ताल की तो से हर 10 में से आठ बाइक सवार ओवर स्पीड से बाइक चलाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर आए दिन हाई स्पीड वाहनों से दुर्घटनाएं होती रहती है। अकसर घट रही दुर्घटनाओं को देखते हुए शासन स्तर से चलाए जा रहे अभियान में भी इसको प्रमुखता से जांच करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए जिला के पुलिस अधिकारियों और परिवहन विभाग के अधिकारियों केे अभियान चलाकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। लेकिन सबसे अहम यह है कि विभाग के पास गति को मापने के लिए कोई उपकरण ही नहीं है। बावजूद इसके पुलिस के यातायात विभाग के पुलिसकर्मियों ने एनएच पर चलने वाले वाहनों की गति नियत गति के हिसाब से चलने के लिए निर्देशित किया। कई बाइक सवारों को पकड़कर उन्हे चेतावनी भी दी गई। करीब दर्जनभर बाइक सवारों को पकड़ कर चालान किया गया। जबकि बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस वालों से समन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी की माने तो नगर में 20 किमी प्रति घंटा तथा नगर से बाहर 40 किमी प्रतिघंटा चलने का गति निर्धारित है। लेकिन अधिकांश गाडियां हाईस्पीड की आई गई है। जिसके चलते गति पर रोक लगा पाना संभव नहीं है। फिर भी कई वाहनों को रोककर उनसे समनशुल्क वसूली गई। वहीं पांच बाइकों को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed