फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   देवरिया की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

देवरिया की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

Thu, 25 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
देवरिया की टीम पहुंची सेमीफाइनल में
नगरा। सुभाष इंटर कालेज ताडीबड़ागांव के क्रीडांगन में आयोजित शिवकुमार सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच गाजीपुर एवं देवरिया के बीच खेला गया। जिसमें देवरिया की टीम ने गाजीपुर को पटखनी देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

सर्व प्रथम देवरिया की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 181 रनों का स्कोर खड़ा किया। देवरिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए किशन ने 47 गेंदो पर चार छक्के व 8 चौको की मदद से 89 रनो का योगदान किया। धीरज पटेल ने 14 गेंदो पर 4 चौके व एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। गाजीपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष व सूरज ने दो दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की टीम 151रनों पर ही सिमट गई। गाजीपुर की ओर से दीपक मौर्य ने 32 गेंदो पर 1 छक्के व 7 चौको की मदद से 47 रन तथा अरुण चौरसिया ने 12 गेंद पर 3 छक्के व 2 चौके की मदद से 29 रन बनाए। देवरिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिनेश यादव ने तीन व पीयूष यादव ने दो विकेट प्राप्त किया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार देवरिया के किशन को समाजसेवी रामइकबाल सिंह ने दिया। मैच के अंपायर हीरालाल व रघुधन प्रसाद रहे। कमेंट्री राजेश सिंह , शिवपाल सिंह व विशाल रहे। स्कोरिंग का कार्य गौरव, राजीव ने किया। इस मौके पर रणजीत सिंह , मुकेश सिंह, मनोज सिंह विपिन सिंह, मैनुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed