फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   उदगम के समाधान के लिए प्रयोगशाला जरुरी : सुरजीत

उदगम के समाधान के लिए प्रयोगशाला जरुरी : सुरजीत

Wed, 24 Jan 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
उदगम के समाधान के लिए प्रयोगशाला जरुरी : सुरजीत
बलिया। नागाजी ससरस्वती विद्या मंदिर जीराबस्ती में विज्ञान कक्ष का उद्घाटन मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक सुरजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शैक्षिक क्षेत्र में गुणवत्ता लाने के लिए प्रयोगशाला की अति महत्वपूर्ण भूमिका है। जिज्ञासाओं के उदगम होने पर उसके समाधान के लिए अनेक प्रकार के संसाधनों को खोजा जाता है। उन्होंने कहा कि हम अपनी योग्यता के आधार पर ही भारत को फिर से विश्वगुरु का दर्जा दिला पाएंगे। तकनीकी खोजों के आधार पर ही जापान जैसे छोटे देश आगे चल रहे है। उनसे सीख लेने की जरुरत है। इस मौके पर प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि हर छात्र के भीतर वैज्ञानिक सोच होना बहुत जरुरी है। इसके लिए प्रयोगशाला का होना भी अहम योगदान पैदा करता है। इस मौके पर अशोक कुमार सेठ, डा. विनोद कुमार सिंह, संजय शुक्ल, राघवेंद्र सिंह, डा. विनय सिंह, सुरेंद्र नाथ मिश्र, परमेश्वर पांडेय, श्रीमती उमा सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, अर्जुन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed