फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भोजपुरी गायक, अभिनेता रविंद्र राजू नहीं रहे

भोजपुरी गायक, अभिनेता रविंद्र राजू नहीं रहे

Sat, 30 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
भोजपुरी गायक, अभिनेता रविंद्र राजू नहीं रहे
भरौली(बलिया)। भोजपुरी गायक, अभिनेता, गड़हा विकास मंच के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महासचिव व गड़हा गौरव से सम्मानित रविन्द्र कुमार राजू का शनिवार को सर सुन्दर लाल अस्पताल में हो निधन हो गया। वह लीवर की समस्या से पीड़ित थे और उपचार के दौरान ही हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। मृत्यु की सूचना के बाद समस्त भोजपुरी जगत में शोक की लहर दौड़ गई और उनके आवास पर शुभचिंतकों की भीड़ जमा हो गई। अंतिम संस्कार भरौली के गंगा घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और कई भोजपुरी कलाकारों व गायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भोजपुरी गायक राजू ने हजारो स्टेज शो के अलावा सैकडों कैसेट, दर्जनो टीवी शो व कई फिल्मों मे काम किया था। राजू घरेलू, पारिवारिक, सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक आदि गीत गाने वाले गायकों की श्रेणी में अपना एक अहम स्थान रखते थे। उनका ए बलम जी, मनसेधुआ काहे भागल, यूपी-बिहार मुकाबला जैसे कई एलबम काफी हिट रहे थे। उन्होंने ईटीवी, महुआ, अंजन टीवी, बिग मैजिक, गंगा जैसे मशहूर चैनलों पर अभिनय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed