{"_id":"5a00a3404f1c1b6e548bb43a","slug":"11509991232-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के साथ ही गैर प्रांतों के चेतक लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के साथ ही गैर प्रांतों के चेतक लेंगे भाग
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला के नंदी ग्राम पशु मेले में मंगलवार को आयोजित चेतक प्रतियोगिता की तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया। वहीं गैर जनपद एवं प्रांतों से आए चेतक एवं उनके घुड़सवार चेतक प्रतियोगिता के लिए रियाज करते देखे गए। उन्हें अपने चेतक के बल पर मैदान में अपने को अव्वल साबित करना था। प्रतियोगिता का शुुुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा।
महर्षि भृगु की तपोस्थली एवं उनके शिष्य दर्दर मुनि के नाम लगने वाले ददरी मेला के नंदी ग्राम पशु मेले में हर साल की भांति चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। चेतक प्रतियोगिता में यूपी के कई जिलों से चेतक लेकर लोग आते ही हैं। वहीं गैर जनपद के चेतक और घुड़सवार इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आते है। इस बार भी आजमगढ़, मुजफ्फरपुर, बिहार के समस्तीपुर, आरा, गाजीपुर, देवरिया सहित कई जनपदों के चेतक भाग लेने के लिए आते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार होंगे।