{"_id":"59fb5c5e4f1c1bce538ba9a6","slug":"11509645406-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव : अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव : अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। मथुरा महाविद्यालय का छात्र संघ चुनाव छह नवंबर को होना है। प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क कर अपनी सारी ताकत झोंक दी है। दो-दो प्रत्याशियों के आमने-सामने होने से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पर सीधी टक्कर है, जबकि महामंत्री पद के लिए लड़ाई त्रिकोणीय है। एक पद पुस्तकालय मंत्री पर शहाबुदीन अंसारी पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए प्रिंस सिंह एमए प्रथम वर्ष एवं शारदा भारती बीए प्रथम वर्ष के बीच टक्कर है।
पहली बार उतरी महिला प्रत्याशी शारदा भारती एवं प्रिंस सिंह के बीच काफी रोचक एवं कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है। उपाध्यक्ष पद पर अमरीश चौबे एवं उपेन्द्र कुमार के बीच सीधी टक्कर है। जबकि महामंत्री के लिए अजीत तिवारी करन सिंह तथा आलोक कुशवाहा त्रिकोणीय संघर्ष में उलझे हुए हैं। चुनाव की तिथि नजदीक आते ही सारे प्रत्याशियों समेत समर्थकों ने अपनी ताकतें झोंक दी है।