फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   11.23 lakh rupees fraudulently found in seven works, recovery possible

Ballia News: सात कामों में सामने आया 11.23 लाख का हेरफेर, हो सकती है रिकवरी

Fri, 05 Dec 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
11.23 lakh rupees fraudulently found in seven works, recovery possible
पंदह। विकासखंड के मगुआपार उर्फ डकीनगंज ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों में धांधली का मामला हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है। डीसी मनरेगा ऋचा सिंह ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। सात कार्यों में 11.23 लाख का हेरफेर सामने आया है।
विज्ञापन

गांव निवासी और याचिकाकर्ता सुधीर कुमार यादव ने जिन कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया गया है, उनमें 136800 रुपये से पंदह रजबाहा से बभनौली सिवान तक सिंचाई नाली/चकनाली का निर्माण, 112608 रुपये से पंदह रजबाहा से ननहुल सिवान तक सिंचाई नाली खोदाई, रमाकांत के खेत से अंजू सिंह के खेत तक नाली खोदाई के नाम पर 38200 रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा बंजारी सती स्थान पर पोखरे की खोदाई या सफाई के नाम पर 389151 रुपये खर्च किए गए हैं। 102408 रुपये खर्च कर पेट्रोल पंप से सिवनही तक बंधी निर्माण कार्य हुआ है। प्राथमिक विद्यालय नहिलापार पर अमृत सरोवर की खोदाई के नाम पर 379780 रुपये का भुगतान तथा एकईल- बहेरी मार्ग से श्रीराम के छत तक बंधा निर्माण के नाम पर कराया गया 64400 रुपये का भुगतान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सात कार्यों पर कुल 1123347 रुपए शासकीय धन का बंदरबांट सामने आया है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि इनमें से अधिकतर कार्य धरातल पर मौजूद ही नहीं, जबकि भुगतान पूरा दिखा दिया गया है। एक ही कार्य को कई बार दिखाकर भुगतान लेने और फर्जी बिल-बाउचर लगाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed