{"_id":"63d018662b9e60491a62f0b5","slug":"112-teachers-and-education-friends-found-absent-in-inspection-ballia-news-vns695448052-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 112 शिक्षक एवं शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 112 शिक्षक एवं शिक्षामित्र
विज्ञापन
बलिया। शासन की लाख सख्ती के बाद भी परिषदीय विद्यालयों से शिक्षकों और शिक्षामित्रों के अनुपस्थित रहने का मामला थम नहीं रहा है। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की पोल खुलकर सामने आ जा रही है। प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से हुए निरीक्षण में विभिन्न विद्यालयों के 112 शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए।
बीएसए ने सभी का अनुपस्थिति तिथि का वेतन रोक दिया है। इसके साथ ही सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए मनीराम ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों से विद्यालयों का निरीक्षण कराया गया।
इस दौरान परिषदीय विद्यालयों के 112 अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। इसमें 10 हेडमास्टर, 45 सहायक अध्यापक, 42 शिक्षामित्र, नौ अनुदेशक और छह चपरासी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बिना बताए अनुपस्थिति अनुशासनहीनता, शासन के निर्देशों की अवहेलना और दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही है।
विज्ञापन
इसलिए अनुपस्थिति के दिन का वेतन एवं मानदेय में कटौती की जा रही है। इसके साथ ही सात दिन के भीतर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण उपलब्ध कराना है। अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।