{"_id":"5cd07d17bdec2207382f9983","slug":"111557167383-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवारों के खर्च की हुई प्रथम जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवारों के खर्च की हुई प्रथम जांच
विज्ञापन
उम्मीदवारों के खर्च की हुई प्रथम जांच
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के व्यय पर तगड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए जिले स्तर बनी व्यय अनुवीक्षण समिति सिर्फ उम्मीदवारों के लेखा मेंटेन करने पर ही निर्भर नहीं है। अपनी मशीनरी के माध्यम से भी उम्मीदवारों के खर्च का मिलान कर रही है। मतदान तिथि से पहले होने वाले तीन निरीक्षणों के क्रम में सोमवार को उम्मीदवारों के खर्च का प्रथम निरीक्षण कोषागार में हुआ। लोक सभा बलिया के व्यय प्रेक्षक आनंद कुमार और सलेमपुर के व्यय प्रेक्षक दीपन कर्माकर की उपस्थिति में यह निरीक्षण हुआ।
इसमें उम्मीदवारों द्वारा मेंटेन किए गए डेली कैश रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच की गई। अनुवीक्षण समिति द्वारा निर्धारित खर्च से उसका मिलान कराया गया। यह कार्य सोमवार की देर शाम तक जारी था। मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि अगर खर्च में ज्यादा का अंतर पाया गया तो उम्मीदवारों को नोटिस जारी होगी। उन्होंने बताया कि अब द्वितीय निरीक्षण 11 मई को और तृतीय निरीक्षण 17 मई को होगा। जांच के दौरान लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा अमित राय के अलावा उम्मीदवार या उनके निर्वाचन अभिकर्ता मौजूद थे।