बलिया। शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त ब्लॉकों के समूह आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाडली दिवस मनाया गया। हनुमानगंज ब्लाक के पकड़ी आंगनबाड़ी केंद्र पर भी लाडली दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 11 से 14 वर्ष की किशोरियों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुलाकर उनके शारीरिक परिवर्तन एवं प्रजनन के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। सुपरवाइजर सीमा रानी ने किशोरियों को हम माहवारी स्वच्छता तथा एनीमिया के बारे में जानकारी दी ।
आयरन की नीली गोली के बारे में बताया कि सप्ताह में एक गोली उन्हें अवश्य खानी है, ताकि खून की कमी नाहो इसके साथ ही साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान है। इसके लिए आवश्यक है यह नियमित रूप से प्रोटीनयुक्त पदार्थ जैसे विभिन्न प्रकार की दाल हरी सब्जियां मौसमी फल आदि का सेवन करें उन्हें जो पोषाहार आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलता है, उसका नियमित रूप से सेवन करें ताकि उन्हें पर्याप्त पोषण मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने किशोरियों को स्वच्छता और साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता उपाध्याय ने बताया कि इस आयु में सही जानकारी देना एवं परामर्श दिया जाना बहुत ही आवश्यक है। इस मौके पर आंगनबाड़ी सहायिका मीना देवी मिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुना उपाध्याय, लाभार्थी सीमा, रेखा आदि उपस्थित रहे।