{"_id":"5c65b345bdec2273ad00c49c","slug":"111550168901-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य ने युवक को किया पुलिस के हवाले, जांच के बाद पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य ने युवक को किया पुलिस के हवाले, जांच के बाद पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। दो दिनों पहले हाईस्कूल के हिंदी का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर सहतवार क्षेत्र के स्कूल के प्रधानाचार्य ने गुरुवार को 100 नंबर पुलिस को बुलाकर एक व्यक्ति को हवाले कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बताया जाता है कि एक मीडिया से जुड़ा व्यक्ति गुरुवार को चांदपुर स्थित स्कूल पर भतीजा को परीक्षा दिलाने गया था। इसकी जानकारी होने पर प्रधानाचार्य ने शंका के आधार पर उसे बुलाया और इसी 100 नंबर पुलिस को बुलाकर हवाले कर दिया। इसके बाद 100 नंबर पुलिस युवक को लेकर थाने चली गई। कुछ देर बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद युवक को छोड़ दिया। इस बाबत चांदपुर के श्री सहजानंद बाबा हायर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक दिग्विजय नारायण तिवारी ने बताया कि मंगलवार को 17 बच्चों को फर्जी प्रवेश पत्र के संदेह में कुछ मिनटों तक बाहर रखा गया। परीक्षार्थियों द्वारा लिखित पत्र देने के बाद उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दे दी गई। आशंका जताया कि कुछ अराजकतत्वों तथा पुरानी रंजिश के तहत कुछ लोगों द्वारा हमारे विद्यालय को बदनाम किया जा रहा है। विद्यालय पर हिंदी पेपर बाहर आने जैसी घटना नहीं हुई है, यह एक अफवाह है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान गुरुवार को शासन-प्रशासन की हनक विद्यालयों एवं परीक्षार्थियों में हाई स्कूल की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान साफ देखने को मिला। परीक्षा केंद्रों पर काफी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार आदर्श इंटर कॉलेज सिवानकला में 24, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज संदवापुर में 48, गंगोत्री इंटर कॉलेज में 125 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।