{"_id":"5bb9061e867a5514c673eec1","slug":"111538852382-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 किलो प्लास्टिक जब्त, पांच दुकानदारों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 किलो प्लास्टिक जब्त, पांच दुकानदारों पर जुर्माना
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 किलो प्लास्टिक जब्त, पांच दुकानदारों पर जुर्माना
बलिया। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ विश्राम के नेतृत्व में शहर में प्लास्टिक के विरुद्ध एक अभियान चलाया गया, जिसमें 40 किलो प्लास्टिक और थर्माकोल जब्त हुई। साथ ही दुकानदारों से कुल 10 हजार रुपये जुर्माने भी वसूले गए। सभी दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि आगे से प्लास्टिक मिलने पर सीधे मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। एक दुकानदार द्वारा बार-बार उल्लंघन करने पर उसके ऊपर मुकदमा दर्ज करने की भी तैयारी चल रही है। शहर की अन्ना हजारे गली में अधिकारियों के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। अभियान में नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी भी साथ थे। छापेमारी में पांच दुकानदारों के यहां प्लास्टिक मिल गई, जिसे जब्त कर लिया गया। इन सभी दुकानदारों से कुल मिलाकर दस हजार रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए।